– ध्याणियों ने पूजा अर्चना कर सोमेश्वर देवता से की अपनी कुशलता की कामना
उत्तरकाशी,मोरी के सौड़ गांव में सोमवार को आायोजित सोमेश्वर देवता का मेला व ध्याणी मिलन समारोह में उमंग व उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर दूर दराज क्षेत्र से आई ध्याणियों ने अपने आराध्य देव सोमेश्वर देवता की विधिवत पूजा अर्चना की और देवता से अपनी कुशलता की कामना की। वही सभी ध्याणियों ने अपने ईष्ट देव सोमेश्वर महादेव को सोने से निर्मित रूद्राक्ष की माला भेंट की।
मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव बिहार पार्क क्षेत्र के सांकरी सौड़ में सोमवार को सोमेश्वर देवता के मेला व ध्याणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सौड़ गांव की ध्याणियों सहित क्षेत्र के 22 गांव के ग्रामीणों सहित पुरोला, बड़कोट के स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। जहां पर सभी ग्रामीणों ने ध्याणियों का भव्य स्वागत किया । ध्याणियों ने अपने ईष्ट देव 22 गांव के आराध्य सोमेश्वर देवता की पूजा अर्चना की पुष्प, फल,भेंट अर्पित कर देवता से अपने परिवार की कुशलता मांगी। इस दौरान मंदिर प्रांगण में ढोल दमाऊ की थाप पर सभी ध्याणियों ने पारंपरिक वेश भूषा में सजकर रासौ नृत्य किया। इससे पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम संपंन होने पर सौड़ गांव के ग्रमीणों ने सभी ध्याणियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर अंजना रावत,अकबर सिंह रावत, कृपाल सिं पूजारी,रामधयान,,बिक्रम पूजारी,भजन सिंह रावत, प्रहलाद सिंह रावत,नेगी सिंह, चन्द्र मणी रावत,भरत सिंह रावत,चैन सिंह रावत, शान्ती रावत अतर सिंह पंवार,अमर सिंह रावत,हरिकृष्ण पंवार, सहित 22 गांव के ग्रामीणों सहित बगाड,सिकतूर, फत्ते पर्वत, पुरोला, नौगांव, बड़कोट आदि क्षेत्रों से लोगों ने बड चढ़ कर भाग लिया।
फोटो –3- सौड़ गांव में आयोजित सोमेश्वर महादेव के मेले में रासौ नृत्य करती ध्याणियां