कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से समिति ने उठाया स्वच्छता का संकल्प।
उत्तरकाशी,मोरी –

मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मोरी के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत त्यूणी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की प्रेरणा से संचालित किया गया। जिसमें समिति के स्वयं सेवकों ने खाद्यान्न भंडार परिसर,फायर स्टेशन,तहसील परिसर,लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से लेकर गेट बाजार तक सड़क के दोनों ओर फैले कचरे की सफाई की।
स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा, बिस्किट व नमकीन के रैपर सहित अन्य अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्रित कर उनका सुनियोजित निस्तारण किया गया। स्वच्छता के इस जनांदोलन में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जनपद उत्तरकाशी की प्रभारी महात्मा स्नेहा बाई ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। समिति का यह प्रयास प्रेरणादायक है और सभी को इससे जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति सतत जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ.सोवेंद्र सिंह,शाखा प्रधान गुगमल राम, कोषाध्यक्ष जोवनदास, प्रदीप,धनीराम, संतराम, नीरज, प्यारेलाल, पंद्ररू, रायसु, सावित्री, दीपा, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।