शिक्षा मंत्री की बुद्धि शुद्धी के लिए शिक्षकों ने किया हवन यज्ञ
– शिक्षक बोले आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी नही हुई कार्यवाही
उत्तरकाशी, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा एवं विज्ञप्ति निरस्त करने, शत-प्रतिशत पदोन्नति, तथा स्थानांतरण सहित अन्य मांगो को लेकर आंदोलित राजकीय शिक्षक संघ ने सोमवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना की है। मौके पर शिक्षकों ने शारदीय नवरात्र क प्रथम दिन काशी विश्वनाथ व मां शक्ति मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ किया।

सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्रित हुए। जहां पर सभी शिक्षकों ने बाबा विश्वनाथ व मां शक्ति मंदिर में जलाभिषेक कियाऔर इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं इसके बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। शिक्षकों ने कहा कि वह गत एक माह से अपनी तीन महत्वपूर्ण मांग प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त करने, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य पदों पर शीघ्र शत-प्रतिशत पदोन्नति, सभी स्तर के वार्षिक स्थानांतरण काउंसलिंग के माध्यम से किए जाने सहित 34 सूत्रीय अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आंदोलनरत है। गत एक सप्ताह पूर्व शिक्षा मंत्री ने एक सप्ताह के भीतर समस्त न्याय उचित मांगों के समाधान हेतु आस्वस्त किया था। किंतु अद्यतन हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नही हो पाई। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और शिक्षा मंत्री जी की बुद्धि शुद्धि हेतु हवन किया गया।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर, जिला मंत्री बलवंत सिंह असवाल, पुरुषोत्तम सैसवाण,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज परमार महेश उनियाल,उमा रमन सेमवाल, डा.शम्भू प्रसाद नौटियाल, प्रकाश भद्री, मुकेश नौटियाल, संदीप भट्ट, देवेश सेमवाल, सुरेश बर्तवाल,सुनील रावत, मंगल पंवार, वीरेन्द्र अवस्थी, धर्मेन्द्र रावत, मुक्ता गौड़, साधना जोशी, हिमानी मटूड़ा,गीता शाह, धनमोहन राणा, गीता भारती, मनीषा आदि मौजूद हे।
फोटो- 6-सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना व हवन करते शिक्षक