शिक्षकों ने सीईओ से की समस्याओं के निस्तारण की मांग
उत्तरकाशी, राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल से मुलाकत कर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की मांग की है।
सोमवार को राजकीय शिक्षक संध से जुड़े शिक्षकों ने संगठन के अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान के नेतृतव में सीईओ अमित कोटियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने सीईओ से चयन प्रोन्नत वेतनमान, स्थायीकरण, विभिन्न प्रकार के अनापत्ति प्रकरण, शैक्षिक अभिवृद्धि, बाल्य देखभाल अवकाश सहित आदि मांगो को उनके समक्ष रखा और उनके निस्तारण की मांग की। जिस पर सीईओ ने शिक्षकों को जल्द शासन को पत्र प्रेषित कर समस्याओं के निस्तारण की बात कही।
बैठक में संचालन बलवंत असवाल, जिला महामंत्री संदीप बधानी, संगठन मत्री अभिराज रतूडी, उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल, रमेश चौहान, धीरेन्द्र चमोली, शिव प्रसाद गौड, नितेश चौहान, विनोद जोशी, सुबोध उनियाल, राजवीर रांगड, अरविन्द पश्चिमी, सूर्य प्रकाश अवस्थी आदि शिक्षक प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।