शैक्षणिक वातावरण को सृजित करें शिक्षक- आर्य

उत्तरकाशी। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा उत्तरकाशी के शिक्षकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात की और शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू करवाया। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्य ने विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई और शिक्षकों को विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण सृजित करने पर जोर देने की बात कही।
शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह बिषट व मंत्री जनक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिले। इस मौके पर शिक्षकों ने दो वर्ष से अधर में लटकी पदोन्नति सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया और उनके निस्तारण की मांग की। वहीं इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल से मुलाकात की और शैक्षिक उन्यन गोष्ठी सहित घटती छात्र संख्या पर विचार किया। इस मौके पर सीईओ ने शिक्षकों को अगस्त माह तक समस्याओं के निस्तारण का भरोषा दिलाया।
शिक्षकों में उदय सिंह बिष्ट, विनीता पंवार, दिनेश चौहान, उत्तम राणा, विजेन्द्र, सुभाष चंद्र, प्रशंता डोभाल, जगमोहन, आनंद नेगी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *