जिला पंत्रकार संघ के सुनील अध्यक्ष व सुरेन्द्र बने महामंत्री

उत्तरकाशी, जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी का द्वि वार्षिक अधिवेशन गुरूवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। अवधिवेशन के द्वितीय सत्र में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री व प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल को विशिष्ट सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

बुधवार को डुंडा में आयोजित जिला पत्रकार संघ के द्वि वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य एवं प्रमुख डुंडा राजदीप परमान ने संयुक्त रूप से किया। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सीमांत जनपद उत्तराकशी में धार्मिक, साहसिक और प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां दो धाम – गंगोत्री,यमुनोत्री स्थित होने के साथ ही जनपद ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, जैसे कि देवदार के जंगल और झीलें, भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, और वाइब्रेंट विलेज जैसी योजनाएँ ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद कर रही हैं। जिसके प्रचार- प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और जनजागरूकता बढ़ाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है।

……………
समाज का दर्पण है पत्रकार – डीएम
अधिवेशन में मीडिया को संबोधित करते डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है। जो जन-जागरण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं। सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने व उनकी समस्याओं को पटल पर रखने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया सनसनी या टीआरपी के बजाय जनहित को प्राथमिकता दे, तो समाज में सशक्त सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
………………..
कठिन परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को उठाते हैं पत्रकार – परमार
कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि पत्रकारों का अधिवेशन संवाद और एकता का मंच है, जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों से मुलाकात का अवसर मिलता है। कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार जनहित के मुद्दों को समाज के सामने लाने का कार्य करते हैं, जो वास्तव में सराहनीय है।
………………….

प्रताप को विशिष्ट सेवा सम्मान
अधिवेशन में जिला पत्रकार संघ की ओर से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल को “विशिष्ट सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रताप को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य व गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने प्रदान किया। इस मौके पर प्रताप पोखरियाल ने अपने अनुभव साझा किए और सभी को पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूक किया।
………………
आपदा ग्रसत जिले के पत्रकारों का हो बीमा
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने जनपद के सभी पत्रकारों व मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किय । उन्होंने अपने संबोधन में विधायक से मांग की कि आपदा ग्रस्त जनपदों में कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए सरकार से 50 लाख का बीमा, 20 हजार रूपए पेंशन व स्वास्थ्य बिगड़ने पर पत्रकार व उसके परिवार का सम्पूर्ण खर्चा उठाने की मांग की।
…………..
इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, एलआईयू निरीक्षक दीपक रावत, मदन पैन्यूली, पृथ्वी दत्त नैथानी, बलवीर परमार ,गंभीर पाल परमार शिव सिंह थलवाल, राजेंद्र रांगड़, आशीष मिश्रा नीलकमल ,महावीर सिंह शंकर सिंह गुसाईं, वीरेंद्र नेगी, संदीप चौहान ,विनोद रावत, भगत सिंह राणा, रामचंद्र उनियाल ,राजीव नौटियाल श्रीमती रमा भट्ट ,सुरेंद्र भट्ट सोबन असवाल, विनोद रावत ,सचिन नौटियाल तिलक रमोला, विजयपाल रावत ,वीरेंद्र चौहान अरविंद थपलियाल, हरीश चौहान, राधा कृष्ण उनियाल , कृष्णा राणा चैन सिंह असवाल ,राकेश रतूड़ी, अनिल रावत गिरीश गैरोला,कुशला प्रसाद ,राजेश रतूडी,विनोद रतूडी, हेमकांत नौटियाल ,सूर्य प्रकाश नितिन रमोला, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, राजेंद्र भट्ट , संतोष शाह प्रकाश रांगड़, जगमोहन सिंह चौहान, ओंकार बहुगुणा,द्वारिका सेमवाल ,भगवती रतूडी, उपेंद्र असवाल, नितिन चौहान , जय प्रकाश राणा,सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *