धौंतरी के छात्रों ने भागीरथी हर्बल गार्डन में भ्रमण पर जुटाई बैज्ञानिक जानकारी

उत्तरकाशी, पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भागीरथी हर्बल गार्डन व्याली फोल्ड, डुंडा रेंज धनारी, उत्तरकाशी में शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने उच्च हिमालयी औषधीय वनस्पति कुटकी, थुनेर, केदार पाती, गंगा तुलसी, बज्रदंती, पाषाणभेद, त्रामयाण, तिलपुष्पी, अजीब, वत्सनाभ, भोटिया चाय, जटामांसी, जंगली सौंफ, सोमलता, नीलकंठी व सतावर के गुणों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि विज्ञान शिक्षा में जैव विविधता शैक्षिक भ्रमण छात्रों में अवलोकन, व्यावहारिक अनुभव, आलोचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति सम्मान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह छात्रों को सिद्धांतों को वास्तविक दुनिया से जोड़ने, पारिस्थितिक तंत्र को समझने और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे पर्यावरण की रक्षा के प्रति उनकी समझ और जिम्मेदारी बढ़ती है। वहीं इस दौरान उत्तराखंड में वन अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले व कई लुप्त प्रायः पौधों को नया जीवन प्रदान करने वाले मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने भी दूरभाष से छात्रों को शुभकामनाएं दी गई।
6- भागीरथी हर्बल गार्डन व्याली फोल्ड का भ्रमण करते राइंका धौंतरी के छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *