उत्तरकाशी, राजकीय महाविद्यालय उत्तराकशी के छात्राओं की अंकतालिकाओं में नामांकन संख्या अलग-अलग दर्ज होने पर छात्रों ने नारजागी व्यक्त की है। छात्रों ने इसके लिए महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के कुलपित को लिखित शिकायत कर समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।
उत्तरकाशी आरसीयूजीपीजी कॉलेज में साल दर साल छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में संबंधित विश्वविद्यालयों के गडबडी के मामले उजागर होते जा रहे हैं । जिससे छात्र-छात्राओं में विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं जॉच प्राध्यापकों के प्रति आये दिन विरोध होता रहता है। छात्रों का कहना है कि परीक्षाफल आते ही किसी छात्र की अंकतालिका का नामांकन गलत प्रिंट किया जाता है, कभी अंको में गडबडी पायी जाती है तो कभी रिजल्ट समय पर घोषित नही किया जाता है। सोचनीय विषय यह है कि जीपीजी उत्तरकाशी के छात्रों ने स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद जो अंकतालिकायें विद्यालय से प्राप्त की है, उन अंकतालिकाओं पर छात्रों की नामांकन संख्या अलग-अलग होने से छात्र बहुत ही परेशान है और यह मामला एक छात्र के साथ नहीं बल्कि सभी छात्राओं के अंकतालिकाओं में नामांकन संख्या की गडबडी से विश्वविद्यालय पर सवालिया निशान है। छात्रों के द्वारा इस प्रकरण पर महाविद्यालय उत्तरकाशी के प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के कुलपित से लिखित रूप में अवगत कराया गया है। जिसमें प्राचार्य और कुलपति का कोई सकारात्मक उत्तर अभी तक प्राप्त नहीं हुआ और न ही मामले की गंभीरता को संज्ञान में लिया गया।