गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में सुबह से बर्फबारी जारी

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में सुबह से बर्फबारी जारी
उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी व नीचले में इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम के करवट बदलते ही बीते दिनों की तुलन में ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री, धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी हो रही है।
उत्तरकाशी जिले में मौसम के करवट बदलते ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सुबह से ही बर्फबारी जारी है, जबकि जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बारिश की हल्की बूंदाबादी हो रही है। इससे समूचे जनपद में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। वहीं बर्फबारी व बारिश के होते ही काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *