‘हाईस्कूल में शिवांश 94 प्रतिशत अंक के साथ केन्द्रीय विद्यालय किया टॉप

उत्तरकाशी। राजेन्द्र भट्ट
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। यहां हाईस्कूल की परीक्षा में शिवांश नौटियाल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया है। शिवांश नौटियाल ने गणित विषय में शत प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।


मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते शिवांश ने बताया कि उसने यह सफलता बिना टयूशन के ही घर पर पढ़कर प्राप्त की । बताया कि परीक्षा में वह अच्छे अंक लेकर आये इसके लिए उसने पहले नियमित टाईम टेबल के अनुसार पढा़ई की। स्कूल के अतिरिक्त हर दिन वह 04 घंटा सुबह और 05 घंटे शाम को पढ़ाई करता था। बताया कि सुबह आलर्म बजते ही उसकी मां उसे उठा देती थी। बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत उसे परीक्षा के समय हुई जब 02 मार्च को उसके दादा जी का अचानक देहांत हो गया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। 15 दिनों तक अकेले कमरे पर रहकर अपनी पढ़ाई की। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। बताया कि उसके पिता पेशे से पत्रकार हैं, जबकि माता गृहणी हैं। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों सहित माता पिता व परिजनो को दिया। बताया कि इसके बाद गणित विषय के साथ इंटर की परीक्षा पास कर जेई मिन्स की तैयारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *