नशा मुक्त अभियान को लिए एसडीएम ने किया एलईडी प्रचार वाहन रवाना

– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बड़कोट सेवाकेंद्र द्वारा एक महीने तक बड़कोट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा
बड़कोट, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बड़कोट सेवाकेंद्र द्वारा आज से आगामी 5 अगस्त तक व्यापक स्तर पर बड़कोट एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को एलइडी प्रचार वाहन को उपजिला अधिकारी बृजेश तिवारी द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
अभियान की जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारी सुभद्रा बहन एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 12 से 50 वर्ष की उम्र के बच्चों एवं वयस्कों को नशे से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते नशे के प्रचालन को प्रतिबंधित करना और नशा से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवार जनों को सहायता करना है। उन्होंने कहा इस अभियान में सामाजिक कल्याण विभाग भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत सरकार और शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था को विशेष रूप से नामित किया गया है। जिसके लिए संस्था ने एलईडी वैन का निर्माण किया गया है। जिससे विभिन्न ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सभी को जागरूक करने का काम किया जाएगा I
उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुएअभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अभियान में प्रशासन का हर सम्भव सहयोग प्राप्त होगा I इस मौके पर थाना अध्यक्ष दीपक कठैत, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट धनवीर रावत, ब्रह्माकुमार भानु भाई एवं ब्रह्माकुमार नितीश डबराल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *