स्वरोजगार के लिए ग्रामीण महिलाओं को किया प्रेरित

उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौंतरी में सोमवार को राष्ट्रीय गामीण आजीविका मिशन की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धौंतरी गांव एवं आसपास क्षेत्र की महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने की जानकारी दी गई।
सोमवार को ग्राम प्रधान धौंतरी कुसुम बहुगुणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें धौंतरी क्षेत्र के विभिन्न समूह की ग्रामीण महिलाओं एवं सीआरपी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मास्टर ट्रेनर शामिल हुई समाज सेविका अन्नपूर्ण नौटियाल ने महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं को बताया कि समूह का गठन कर महिलायें मशरूम, डेयरी फार्म, सिलाई कताई सहित अन्य कार्यक्रम संचालित कर अपनी आमदानी का जरिया बनाकर आजीविका संवर्धन कर सकती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुसुम बहुगुणा ने सभी महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और ग्राम सभा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में बबीता, साधना आदि महिलायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *