उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक और पौराणिक रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। गढ़वाली बोली भाषा में पांचवी बार होने वाली रामलीला का शुभारंभ बुधवार रात्री को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व डीएम प्रशांत कार्य ने किया।

श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन के पहले दिन दर्शकों के समक्ष बुधवार रात्री को रावण तप लीला,कैलाश लीला व पृथ्वी विचार लीला का मंचन किया गया। जिसमें पात्रों ने सुदंर अभिनय कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रामलीला हमारी पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। समिति के प्रबंधक भूपेश कुड़ियाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मुख्य आकर्षण 3 अक्टूबर को दोपहर से सांय 4 तक वीर अभिमन्यु गढ़वाली चक्रव्यूह नाटक का मंचन केदार घाटी मण्डाण ग्रुप गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग की महिला कलाकारों द्वारा किया जयेगा। बुधवार को रावण तप लीला केमंचन में गणेश व शंकर आयुष पंवार, पार्वती निकिता, ब्रह्मा सावन पंवार, रावण अजय पंवार, कुंभकरण संतोष नौटियाल , विभीषण अरमान नौटियाल, नारद अजय मखलोगा और पृथ्वी आनवी मटूडा ने अपनी भूमिका निभाई और सुंदर मंचन कर दर्शकों की तालिया बटोरी।
इस मौके पर ब्रह्मानंद नौटियाल, प्रेम सिंह पंवार, प्रभावती गौड़, रमेश चौहान,जयेन्द्र सिंह पंवार,अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा, खुशहाल सिंह चौहान, विजय चौहान, केसर सिंह सजवाण, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।
फोटो- बुधवार को रामलीला का शुभारंभ करते गंगोत्री विधायक सुरेश व डीएम प्रशांत आर्य