फार्मासिस्ट के 391 पदों को क्रियाशील करने की मांग उठाई

उत्तरकाशी में रजत जयंती उत्सव के अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष पादप बोर्ड उत्तराखंड सरकार एवं रामसुंदर नौटियाल राज्य मंत्री के माध्यम से फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ ने माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्थगित 391 पदों को क्रियाशील करने की मांग उठाई, दुर्गम एवं अति दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के लिए पूर्व से सृजित फार्मेसी अधिकारी के पदों को यथावत रखने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराने के लिए सीएम से मांग की।
ज्ञापन सोपने वालों मे श्री पंकज सेमवाल विकास पवार रविंद्र जोशी सुभाष नौटियाल गौतम कुमार शैलेश अवस्थी रविंद्र जोशी आदि लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *