प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

उत्तरकाशी, विश्व मृदा दिवस कृषक जागरूकता कार्यक्रम पर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार, विकासखंड स्तर पर प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीडीओ ने किसानों को संबोधित कर बताया कि यहां के वातावरण की शुद्ध जलवायु प्राकृतिक धरोहर कृषि, बागवानी खेती करने हेतु बेहद ही अनुकूल है। आजीविका संवर्धन हेतु कृषक विभिन्न विभागों से विकास परख योजनाओं का लाभ प्रदान करें। उन्होंने कृषकों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को मृदा नमूना एकत्रीकरण विधि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गयी संस्तुतियों के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की। वहीं सीडीओ ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला व परिसर में कृषि से सम्बंधित स्टॉल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य नीतिश कुमार, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *