-ग्राम सभा में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य विकास कार्यो को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी
उत्तरकाशी। राजेन्द्र भट्ट
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव से प्रधान प्रत्याशी बिजेन्द्रा देवी का डोर-टू -डोर संपंर्क निरंतर जारी है। शहर के मतदाताओं से लेकर गांव में निवास करने वाले मतदाताओं के बीच में जाकर वह निरंतर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रही है। कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को हल करना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि गांव में पुस्तैनी रास्ते व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


पंचायत चुनाव के लिए गुरूवार को पहले चरण का मतदान संपंन हो गया। जिसके बाद अब 28 जुलाई को डुँडा, भटवाड़ी, व चिन्यालीसौड़ में दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसके लिए प्रधान, क्षेत्र पंचायत सहित जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी दिन रात कड़ी मेहनत कर मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। यहां डुँडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव में ग्राम प्रधान प्रत्याशी विजेन्द्रा देवी व उनके समर्थकों ने मुसड़गांव, धारकोट सहित नगर क्षेत्र में निवास करने वाले मतदाताओं से संपंर्क साधकर उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को अपना घोषणा पत्र व चुनाव चिन्ह बताया ओर ग्राम सभा के विकास के लिए नए विजन के साथ वोट मांगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत मुसड़गांव, धारकोट में जो पुस्तैनी रास्ते बीते 25 वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। उनका सुदृढीकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़े पेयजल स्रोत को जीवित करने के साथ ही निरंतर पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ करने का भरोषा दिलाया।

कहा कि ग्राम सभा में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही अन्य विकास कार्यो को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। । इस दौरान ग्रामीणों ने उनके विजन की सराहना की और ग्राम सभा के विकास कार्यो को बढ़ाने के लिए अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।
