बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

पुरोला,’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड पुरोला की न्याय पंचायत चन्देली के इंटर कॉलेज हुडोली में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया।
शिविर में उप प्रभागीय वनाधिकारी टौंस अरविन्द सिंह मुनफा की अध्यक्षता में न्याय पंचायत चन्देली में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 02 लोगों के आय, 06 जाति प्रमाण पत्र, 01 स्थाई प्रमाण पत्र सहित कुल 11 लोगों की सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रू. 50 हजार के चेक वितरित कर बीपीएल आईडी, नरेगा, ई केवाईसी के विषय सहित कुल 120 लोगों को लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगों को लाभान्वित कर 18 छोटे कृषि यंत्र तथा उद्यान विभाग द्वारा 26 उद्यान कार्ड वितरित करते हुए 50 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। एसबीआई द्वारा 30 स्वयं सहायता समूह को ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई। उद्योग विभाग द्वारा 30, समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 लोगों के पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 07, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 50, सहकारिता विभाग द्वारा 23 लोगों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर हुडोली ग्राम प्रधान बबीता देवी सहित चन्देली न्याय पंचायत के 19 ग्राम प्रधान,06 क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, तहसीलदार कमल किशोर किरौला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कठैत सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

फोटो 04- पुरोला के चंदेली में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विभागीय अधिकारीगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *