उत्तरकाशी,
मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग हर्षिल- मुखवा-जांगला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल- मुखवा-जांगला मोटर मार्ग निर्माण हेतु क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए राज्य सरकार की भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने मुखवा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग न केवल आवागमन की सुविधा से बल्कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामरिक और आर्थिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य योजना के अन्तर्गत उत्तरकाशी के हर्षिल, मुखवा, जांगला मोटर मार्ग निर्माण हेतु क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए राज्य सरकार की भूमि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये है और इसके संबंध में तहसीलदार से जांच कराकर सरकार के स्वामित्व की भूमि का चिन्हिकरण करने को कहा।
बैठक में डीएफओ डी.पी बलूनी, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी , अधिशासी अभियंता लोनिवि अंदीप राणा वीसी के माध्यम से जुड़े।