उत्तरकाशी, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि की जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर धनवंतंरी की पूजा अर्चना कर हवन किया गया। वहीं रोगियों को फल वितरित करने के साथ ही अस्पताल परिसर की साफ सफाई की गई।
शनिवार को आयुर्वेद चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी डा.रतन मणि भट्ट ने किया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्धति से इलाज की विशेषता भी बताई।डा. भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं भगवान धन्वंतरि की जयंती हर साल धनतेरस के दिन मनाई जाती है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना गया है। वहीं इस मौके पर औषधीय वाटिका एवं अस्पताल परिसर की साफ सफाई की गई।
इस मौके पर डा. जसवंत धनाई,डा. वत्सला बहुगुणा, कुलदीप नौटियाल, सुनील जगूड़ी, मुकेश रावत, जगमोहन गुसांई, राजेश, सरोजनी बुटोला आदि मौजूद रहे।