संयुक्त यातायात रोटेशन समिति के नरेन्द्र बने अध्यक्ष

– वर्तमान समय में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष भी हैं कैंतुरा
उत्तरकाशी,संयुक्त रोटेशन यातायात समिति की ओर से सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से नरेन्द्र कैंतुरा को अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को यमुना आदित्य पैलेसे में आयोजित बैठक संघ के पूर्व अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में संपंन हुई। इस मौके पर संयुक्त यातायात समिति से जुड़े बस संचालकों स्वामियो एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं संगठन के समक्ष रखा और उनके निस्तारण की बात कही। वहीं इसके बाद समिति की नवीन कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से एक बार फिर नरेन्द्र कैंतुरा को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि संरक्षक पद पर गंगा सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष मनमोहन नेगी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, संचालक प्रवीन रांगड, चमन लाल शाह, गुरूदेव रावत, राजेश महर, अमेन्द्र भंडारी व खेमराज रावत, प्रवीन राणा को चुना गया। कैंतुरा ने बताया कि वह इससे पूर्व वर्ष 2009 में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। बस यातायात समिति के साथ ही वह ट्रक यूनियन के भी वर्तमान अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *