नागणी एकादश में जीती हरि महाराज क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी

नागणी एकादश में जीती हरि महाराज क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी
उत्तरकाशी, रामलीला मैदान उत्तराकशी में आयोजित हरि महाराज क्रिकेट चैंपियन ट्राफी के फाइनल मुकाबले में नागाणी एकादश की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने एक लाख रूपए की नकद धनराशी के साथ ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गुरूवार को रामलीला मैदान मे आयोजित हरि महाराज क्रिकेट चैंपियन ट्राफी का फाइनल मुकाबला नागणी एकादश व जेआर कैफे के बीच खेला गया। जिसमें नागण्णी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवरों में 232 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए जेआर एकादश 18 ओवरों में महज 155 रन पर ही सिमट कर रह गई। नागणी एकदश की ओर से विशाल कश्यप ने सर्वाधिक 112 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच सामापन क अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियो बधाई दी और विजेता टीम को एक लाख का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 50 हजार रूपए की नकद धनराशि और ट्रॉफी दी। इसके साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फिल्डर आदि को उनके अच्छे खेल प्रदर्शन पर समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुसाईं ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री विजय सजवाण , जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, सुमन नौटियाल, मंगल राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *