शहीद गार्डस मैन सुंदर सिंह की पत्नी को किया सम्मानित

– जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस
उत्तरकाशी, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मिली विजय की 54 वीं वर्षगांठ को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शौर्य स्थल ज्ञानसू में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारत-पाक युद्ध शहीद गार्डस मैन सुंदर सिंह की धर्मपत्नी वीरनारी अमरा देवी को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को विजय दिवस के अवस पर जिला मुख्यालय स्थित शौर्य स्थल ज्ञानसू में आयोजित समारोह का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व डीएम प्रशांत आर्य ने किया। उन्होंने भारत-पाक युद्ध के शहीद गार्डसमैन सुंदर सिंह के चित्र पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि आज के ही दिन देश की सेनाओं ने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। यह विजय न केवल एक सैन्य जीत थी, बल्कि यह सत्य, न्याय और मानवीय मूल्यों की भी जीत थी। आज अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली अवसर पर हम विजय दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। वहीं डीएम प्रशांत आर्य ने भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित अदम्य पराक्रम की सराहना की और सर्वोच बलिदान देने करने वाले वीर जवानों को नमन किया।
इस अवसर पर विश्वनाथ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी,संरक्षक विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति मेजर आरएस जमनाल, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार महावीर सिंह राणा, सीडीओ जय भारत सिंह,सीओ जनक पंवार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *