पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों की सूची बनाकर भेंजे – डीएम

उत्तरकाशी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पाठ्य सामग्री सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुस्तकालय प्रभारी को नई पुस्तकों की सूची प्रेषित करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम प्रशांत आर्य अचानक जिला पुस्तकालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक पुस्तकों के अद्यतन संस्करण रखने को कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकालय वातावरण, पुस्तकों के रख-रखाव, पाठकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था,तथा पाठकों के लिए शांत व सकारात्मक अध्ययन सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रभारी को दिए।
1. शुक्रवार को जिला पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम प्रशांत आर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *