मार्गो को खोलने के लिए तैनात रखें मशीनरी – डीएम

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और भू धंसाव से अवरूद्ध हो रहे मार्गो को सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मशीन व मैन पावार को मौके तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र से लौटने के बाद डीएम प्रशांत आर्य ने कंट्रोल रूम में भूस्खलन और भू धंसाव से अवरूद्ध हो रहे राजमार्गों पर को आवाजाही सुचारू रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यमुना वैली के सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी, राणाचट्टी एवं जंगलचट्टी आदि तथा गंगा वैली के नालूपानी, नलूणा, डबरानी, सोनगाड, हर्षिल, धराली आदि स्थानों पर भूस्खलन व भू धंसाव के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। जिसको सुचारू बनाए रखने हेतु रखने के लिए बीआरओ, एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई तथा सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा में राहत और बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा सभी संबंधित विभागों को आपदा से हुई संपत्तियों की क्षति का जल्द से जल्द आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *