पीएनबी बैंक के एटीएम पर डेढसाल से लटका ताला

– एटीएम बंद होने से नगर क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
– बैंक अधिकारी बोले सर्विस देने वाली कंपंनी हुई बंद, नई टेंडर प्रक्रिया जारी
उत्तरकाशी,जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में पीएनबी का एटीएम लोगों के लिए शो पीस बनकर रह गया हैं। एटीएम पर डेढ़ साल से ताला लटका हुआ है। जिससे आसपास निवास करने वाले लोगों एवं राह गिरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला मुख्यालय के केदार घाट मार्ग पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही व अनदेखी के कारण मालरोड़ पर लगा एटीएम गत डेढ सालों से बंद पड़ा है। मशीन में तकनीकी खराबी या कैश न होने का बहाना बनाकर इसे बंद रखा गया है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। बंद पडी मशीन का प्रत्येक महीने का किराया भी लगभग 8300 रुपये प्रतिमाह बैंक की ओर से दिया जा रहा है। लेकिन एटीएम पर ताले लटके हुए हैं।
स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों का कहना है कि बैंक प्रबंधन से कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों को कैश के लिए दूसरे बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई बार नेटवर्क न होने से जीपी या पेयटीएम नही हो पाता और निराशा हाथ लगती है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जल्द ही बैंक से एटीएम मशीन चालू करने की मांग की । वहीं दूसरी ओर पीएनबी के शाखा प्रबंधक अक्षय ने बताया कि जो कम्पनी सर्विस दे रही थी, उसने कम्पनी बंद कर दी है। हेड आफिस ने नये टेण्डर देने के लिए टेंडर निकाले हैं। इसके बाद ही एटीएम सुचारू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *