हर गरीब व असहाय की मदद को तैयार है विधिक सेवा प्राधिकरण – सचिन कुमार

– प्राधिकरण की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में तैनात हैं 85 पीएलबी
– नव नियुक्त सचिव सचिन कुमार ने संभाला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण का पदभार
उत्तरकाशी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नव नियुक्त सचिव सचिन कुमार ने बतया कि प्राधिकरण का मुख्य कार्य जिले के भीतर पात्र व्यक्तियों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने पत्रकारों से वर्ता करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जो आर्थिक रूप से कमजोर है और कानूनी सहायता का हकदार है, उन सभी को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।
सोमवार को न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नव नियुक्त सचिव सचिन कुमान ने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत, नालसा, सालसा और डालसा का गठन किया गया है। नालसा देश भर में कानूनी सहायता कार्यक्रमों को लागू करने के लिए नीतियां, सिद्धांत निर्धारित करता है, जबकि डालसा जिला स्तर पर कानूनी सहायता प्रदान करने और लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए जिम्मेदार है। कहा कि डालसा के तहत मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से तटस्थ मध्यस्थ पक्षों के बीच विवादों को सुलझाने में मदद करता है। कहा कि जिले में 85 पैरा लिगल भोलेंटर नियुक्त किए गए हैं। जो समय – समय पर स्कूलों के साथ ग्रामीण आंचलों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि नव नियुक्त सचिव सचिन कुमार इससे पूर्व सिविल जज सिनियर डिविजन देहरादून में अपनी सेवायें दे चुके हैं।
इस मौके पर चीफ लीगल एवं डिफेंस कांउसिल बद्री प्रसाद नौटियाल, सहयाक लिगल डिफेंस कांउसिल अरविंद चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *