पूर्व सैनिकों की सुविधा को खोली विधिक सहायता क्लीनिक

उत्तरकाशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से शनिवार को जिला सैनिक कार्यालय में विधिक सहायता क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। जिसमें जनपद भर के पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली न्यायमूर्ति उच्चतम न्यायालय सूर्य कान्त ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर उत्तकाशी में भी सैनिक कल्याण एवं पुर्नावास विभाग, उत्तरकाशी में क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिक व उनके परिजनों में निशुल्क विधिक सहायता मुहैया कराना है। कहा कि अब कोई भी पूर्व सैनिक क्लीनिक पर आकर अपनी समस्याओं को रखकर निशुल्क परामर्श ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *