कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के पूर्व छात्र आईपीएस सुरजीत सिंह पंवार को किया सम्मानित

उत्तरकाशी, पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयेाजन किया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र व वर्तमान समय में हरिद्वार एसपी के पद पर कार्यरत आईपीएस सुरजीत सिंह पंवार को विद्यालय परिवार की ओर से गौरवशाली छात्र के रूप में सम्मानित किया गया lविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य लोकेन्द्र पाल परमार ने बताया कि पंवार ने 1992 में इंटरमीडिएट के छात्र रहे हैं l इस विद्यालय के छात्र के रूप में इन्होने उस दौरान पार्लियामेंट क्विज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर तक भी प्रतिभाग किया था l
रविवार को राइंका उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित करते पंवार ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन में रहकर ज्ञानोपयोगी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन करने की आदत विकसित होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के मध्य अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा कर प्रेरणा दी l उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से पढ़े हुए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज सहित सीमान्त जनपद उत्तरकाशी को भी गौरवांवित कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य लोकेन्द्र परमार ने आईपीएस सुरजीत सिंह विद्यालय पत्रिका ‘कीर्ति स्मारिका’ विद्यालय का मेमेंटो फोटो देकर स्वागत किया lइस मौके पर शैलेश मटियानी एवं गवर्नर अवार्ड से सम्मानित शिक्षक शैलेन्द्र नौटियाल ने सुरजीत सिंह पंवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व छात्र रहे दीपेन्द्र पंवार,अजीत पाल सिंह पंवार, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अतोल सिंह महर, प्रभाकर सेमवाल, गिरीश असवाल, उपेन्द्र भण्डारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यालय के 585 छात्र -छात्रायें, एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *