उत्तरकाशी,भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तरकाशी की ओर से छात्र-छात्राओं हेतु आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया । बुधवार को कार्यक्रम के तहत राइंका कालेज उत्तरकाशी के 30 छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।
बुधवार को रेडक्रॉस भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डा.पांगती व रेडक्रॉस के चैयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने किय। इस मौके पर उन्होंने डा. पांगती ने कहा कि प्राथमिक उपचार की जानकारी हरएक नागरिक को होनी जरूरी है। कहा कि अन्य देशों में सभी को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वह समय पर लोगों की सीपीआर सहित प्राथमिक उपचार में मदद कर सके। चैयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने कहा कि यह ट्रेनिंग चार दिनों तक चलेगी। जिसमें चोकिंग स्नेक बाइट, बर्न तथा बैंडेज,कंबल से स्ट्रेचर बनाना सहित आपदा प्रबंधन की जानकारी मास्टर ट्रेकर द्वारा दी जायेगी।
इस मौके पर प्रकाश भद्री, संतोष शकलानी,जुगल किशोर भट्ट,गिरीश चंद्र असवाल,सुधीर बलूनी, नवीन,अजीत, आदेश सहित स्कूली छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।