पाणीगांव में ध्याणियों ने कुलदेवी भद्रकाली को भेंट किया सोने का बिजोरा

ध्याणियों ने कुलदेवी भद्रकाली को भेंट किया सोने का बिजोरा
– पाणीगांव में मां भद्रकाली के सानिध्य में आयोजित ध्याणी-मैती मिलन व सम्मान समारोह
– रासौ नृत्य प्रस्तुत कर ध्याणियों ने प्रस्तुत किया सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम
पुरोला,पुरोला ब्लॉक के पाणी गांव में सोमवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ ध्याणी-मैती मिलन एवं माँ भद्रकाली भेंट सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की ध्याणियों ने अपने मैत की कुलदेवी माँ भद्रकाली को विशेष भेंट स्वरूप सोने का बिजोरा अर्पित किया, जिसे विधिवत रूप से माता के झामण एवं छत्र के मध्य स्थापित किया गया।
समारोह में ध्याणियों ने माँ द्रौपती के लिए चांदी की कटोरी, कालका माँ के लिए चांदी का छुरा और माँ काली को तलवार अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस भव्य आयोजन में तीन पीढ़ियों की बहनों, भतीजियों और बुआओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे गांव में उत्सव और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। देव स्नान यात्रा के पश्चात गांव की रियाणियों (बहुओं) द्वारा ध्याणीयों का पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने रासो-तान्दी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन ध्याणीयों द्वारा भेंट अर्पित की गई, जबकि दूसरे दिन ध्याणीयों के सम्मान समारोह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह में गांव के कुल पुरोहित शिव प्रसाद सेमवाल, माँ भद्रकाली के माली देव प्रसाद बहुगुणा, पुजारी बुद्धि बहुगुणा, ग्राम प्रधान जयपाल भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्णचंद भारती, पूर्व प्रधान सूर्या लाल सहित गोपाल सिंह कलूडा, तिलक चंद कलूडा, जयवीर सिंह, त्रेपन सिंह, बिशन सिंह, प्रदीप कलूडा, मनवीर सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनमोल सिंह, दीवान सिंह, आजाद सिंह, लोकेन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

6- पुरोला गांव आयोजित ध्याणी-मैती मिलन समारोह में प्रतिभाग करती गांव की ध्याणियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *