फॉर्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में सुधार लायें – एडीएम

उत्तरकाशी। एग्रीस्टैक योजना के तहत अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित कार्यो की समीक्षा करती एडीएम युक्ता मिश्रा ने फॉर्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु तहसीलदार पुरोला को सम्बन्धित कास्तकारों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने हेतु निर्देशित किया है। कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत पोर्टल पर प्रदर्शित तहसील पुरोला के पायलट ग्राम वेस्टी वल्ली में कुल 29 पीएम किसान के लाभार्थियों में से फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर 16 कृषकों का सफल पंजीकरण किया गया है। जिसमें 03 कृषक मृतक पाये गये हैं, 10 कृषकों का सत्यापन हेतु अवशेष है।
सोमवार को अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सम्बन्धित कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में पी०एम० किसान योजना के अन्तर्गत कुल पंजीकृत 60252 खातेदारों के सापेक्ष 52875 खातेदारों के अंश निर्धारण / सत्यापन की पोर्टल पर डाटा एन्ट्री हो चुकी है तथा 7377 खातेदारों का अंश निर्धारण / सत्यापन होना अवशेष है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के अन्तर्गत पोर्टल पर राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा आतिथि तक 13850 खसरा नंबरों का डेटा अपलोड कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य के अन्तर्गत सत्यापन हेतु अवशेष कास्तकारों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु तहसीलदार, पुरोला को सम्बन्धित कास्तकारों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अंश निर्धारण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों को यथाशीघ्र शत-प्रतिशत सम्पन्न करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *