मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी खुशी

– खोए हुए मोबाइल फोन की कीमत 04 रूपए
– एसपी ने लौटाये 04 लाख रूपए के खोए मोबाइल
उत्तरकाशी,उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 19 लोगो के गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार इन सभी मोबाइल की कीमत 04 लाख रूपए आंकी गई है। लम्बे समय से गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया।
बुधवार को पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय ने बरामद किए मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को वापस लौटाए। इस मौके पर उपाध्याय ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर माध्यम से कई लोगों के मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिसके लिए पुलिस विशेष अभियान चलाकर तकनीकी सहायता के जरिए गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए जा रहे हैं। कहा कि गत दिनों में गुम हुए 19 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। जिन्हें सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर सौंप दिया गया है। उन्होंने से अपील की कि अगर उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी, कि उनका फोन दोबारा मिल जाएगा, लेकिन कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला एवं निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल सहित मोबाइल स्वामी मौजूद रहे।
1- बुधवार को एसपी कार्यालय में गुम मोबाइल को उनके स्वामियों को देती एसपी उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *