मोरी में अतिथि शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

– राइंका नैटवाड़ में सामाजिक विषय की शिक्षक थी मीरा
– मंगलवार को नैटवाड़ बाजार में अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी थी शिक्षिका
मोरी,मोरी ब्लॉक के राइंका नैटवाड़ में तैनात एक अतिथि शिक्षिका की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव भेज दिया।
जानकारी के अनुसार घटना मोरी ब्लॉक के राइंका नैटवाड़ की है। जहां अतिथि शिक्षिका मीरा पुत्री जगत कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी सुनाली, तहसील पुरोला अपने कमरे में सदिंग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने शिक्षिका को फोन किया, लेकिन शिक्षिका का फोन बंद था। इस पर परिजनों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपंर्क साधा ओर उसकी सुध लेनी चाही। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह राणा ने स्टाफ को उसके कमरे पर भेजा। जहां शिक्षिं बेहोशी की हालात में पाई गई। जिसके बाद पूरे विद्यालय व नैटवाड़ बाजार में हडकंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मोरी पुलिस ने अचेत अवस्था पड़ी शिक्षिका को मोरी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई मोरी भगत राम नौटियाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। परिजनों की तहरीर के बाद ही मामले की जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *