पंचायत स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयासरत सरकार- सुरेश
उत्तरकाशी। खेल मैदान मनेरा में विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का शुभारंभ करते गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर से प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयासरत है। ताकि अच्छे खिलाड़ी तैयार किये जा सके। इस तरह की खेलकूद प्रतियोगितायें युवाओं को ई- कल्चर से प्ले ग्राउण्ड ओर ले जाने का सशक्त माध्यम हैं।
मंगलवार को खेल मैदान मनेरा में खेल महाकुंभ के तहत विधायक चैम्पियन शीप ट्राफी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। इस मौके पर विधायक सुरेश चैहान ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगितायें युवाओं को ई- कल्चर से प्ले ग्राउण्ड ओर ले जाने का माध्यम से है। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोेधित करते हुए कहा कि जिस भी क्षेत्र में आपकी रूचि है उसे पाने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर अभी से लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करें। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा ने विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी के अन्तर्गत अंडर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल मुर्गा झपट एवं पिट्टू आदि खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है।
इस मौके पर प्रमुख डुण्डा राजदीप परमार, भटवाड़ी ममता पंवार, प्रवेशचन्द्र पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, निर्णायक षूरवीर सिंह पडियार, गिरीश असवाल, सोबन सिंह राणा, षूरवरी मार्ताेलिया, राजवीर रांगड़, दीपक सेमवाल खेल प्रशिक्षक राकेश कलूड़ा, विनोद भण्डारी, राकेश मिश्रा, सुनील गुसांई, हेमलता सेमवाल, षीला पंवार आदि मौजूद थे।
– मंगलवार को मनेरा में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी का शुभारंभ करते विधायक सुरेश चौहान