जीआईसी धौंतरी के छात्र सचिन ने दी क्वांटम प्रोद्योगिकी पर उत्कृष्ट प्रस्तुति

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से रूद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के अवसर पर पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी के दसवीं कक्षा के छात्र सचिन ने क्वांटम युग व क्वांटम प्रोद्योगिकी पर प्रस्तुतिकरण दिया। बेहतरीन प्रस्तुति हेतु इन्हें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में महानिदेशक यूकोस्ट प्रोफेसर दुर्गेश पंत द्वारा इनकी प्रशंशा की गई व राज्य समन्वयक डॉ. जे. एस. असवाल द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया।


छात्र सचिन द्वारा जहां क्वांटम युग व प्रोद्योगिकी की संभावनाएं बताई गयी वहीं इन्होंने कहा कि क्वांटम प्रौद्योगिकी जलवायु परिवर्तन से निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, जैसे कि नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों को अनुकूलित करने के लिए कंप्यूटिंग, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन की अधिक सटीकता से निगरानी के लिए सेंसर और नई ऊर्जा-कुशल सामग्री के विकास के लिए सिमुलेशन। ये प्रौद्योगिकियां जलवायु मॉडलिंग, उत्सर्जन ट्रैकिंग और टिकाऊ समाधान बनाने के लिए जटिल गणनाओं और विश्लेषण में मदद करती हैं। यह शोध व प्रस्तुतिकरण इन्होंने अपने शिक्षक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल के मार्गदर्शक में तैयार किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल व जनपदीय समन्वयक लोकेंद्र पाल सिंह परमार ने छात्र को शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *