– चार दिनों तक चलने वाले शिविर में छात्र-छात्राओं को दी आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड की जानकारी
– सीएमएस डा. पोखरियाल ने छात्रों को दिए प्राथमिक उपचार के जरूरी टिप्स
उत्तरकाशी, भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तरकाशी की ओर से छात्रों के लिए आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपंन हो गया। चार दिनों तक रेडक्रॉस सभागार में संचालित इस शिविर में छात्रों को चोकिंग स्नेक बाइट, बर्न तथा बैंडेज, कंबल से स्ट्रेचर बनाना सहित आपदा के दौरान राहत एवं बचाव की जानकारी दी गई
शुक्रवार को रेडक्रॉस सभार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन सीएमएस डा. पीएस पोखरियाल व डिप्टी सीएमओ डा. पांगती ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभाग कर रहे 30 छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी और उनसे प्रश्न पूछे। उन्होंने छात्रों को बताया कि किसी घायल व्यक्ति के बचाव, करंट लगने, आग लग जाने और अचानक मिर्गी का दौरा आने तथा सांप के काटने पर किस प्रकार से प्राथमिक उपचार करके किसी की जान बचाई जा सकती है। वहीं इस मौके पर रोटरी क्लब के सदस्य शैलेन्द्र नौटियल ने भी छात्रों को आपदा के दौरान राहत एवं बाचाव कार्यो की जानकारी दी औ आराकोट आपदा के अनुभव साझा किए। वहीं इससे पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच में प्राथमिक उपचार एक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने बेबाक रूप से पूछे गए प्रश्नों का प्रतिउत्तर दिया।
इस मौके पर रेडक्रॉस के चैयरमैन माधव प्रसाद जोशी, सचिव डा. रतन मणि भट्ट,मास्टर ट्रेनर जुगल किशोर भट्ट, संतोष शकलानी, सुधीर बलूनी, अजीत असवाल, आदेश, गौरव चौहान सहित स्कूली छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

