उत्तरकाशी। उत्तराकशी जिले का पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेले को लेकर जिल पंचायत ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मकर संक्राति के पर्व पर 14 जनवरी से प्रारंभ होने वाले माघ मेले में इस वर्ष स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी मेले का मुख्य आकर्षण केन्द्र होंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जायेगा।
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्ष में जिला पंचायत सभागार में माघ मेले की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों ने माघ मेले को भव्यता देने के लिए अपने सुझाव साझा किए। जिपं अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने कहा कि अ रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेले के दौरान वाहनों के आवागमन हेतु यातायात
योजना एवं पार्किंग स्थलों की स्पष्ट चिन्हित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने मेले से जुड़े अधिकारियों को मेले स्थानों पर स्टालों लगवाने के निर्देश दिये। कहा कि जिले के पौराणिक माघ मेले में इस वर्ष धार्मिक अनुष्ठान तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का प्राथमिकता के आधार पर मौका दिया जायेगा। मेंले में पारंपिक कण्डार रथयात्रा-हाथी का स्वांग,रवाई जौनसार, जौनपुर बाबर, द्वारा लोकनृत्य गीत-संगीत एवं कथक नृत्य, कवि सम्मेलन के साथ ही झूला,चरखीं आदि खेल गतिविधियां संपंन होगी।
इस मौके पर प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, भटवाड़ी ममता पंवार,सीडीओ जय भारत सिंह सहित जिपं पंचायत हीरालाल, विजय बंधानी प्रिंयका थपलियाल, अनिता नेगी, बीना चौहान, सरिता, ज्योति राणा, प्रिंयका रावत, कविता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश चौहान, अपर मुख्य अधिकारी, जिला स्तरीय कर्मचारि/अधिकारीगण मौजूद रहे।

