पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस पर मरीजों को वितरित किए फल

उत्तरकाशी, विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से गुरूवार को अपना 19 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें जूस व फल वितरित किए। वहीं ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल में देश की सुरक्षा में शहादत देने वाले शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरूवार को समिति के स्थापना दिवस पर विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्य सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्रित हुए। जहां विश्वनाथ मंदिर सहित नगर के प्रमुख कंडार देवता, शक्ति मंदिर, हनुमान मंदिर, गोपेश्वर महादेव अदि में हवन पूजन किया गया। इसके बाद ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल शहीदों को श्रद्धांजलि व रीतलिग झणरोहण कार्यक्रम के साथ ही बृहद वृक्षा रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर समिति के संरक्षक मेज़र आरएस जमनालाल,अध्यक्ष सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह नेगी, सचिव बलबीर सिंहलक्ष्मण सिंह नेगी, मुरारी सिंह पोखरियाल, लाखीराम नौटियाल, जयानंद जोशी, हवलदार इन्द्र दत भट्ट, मीडिया प्रभारी गोपेश्वर भट्ट सहित पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *