उत्तरकाशी, गत 18 मई को एवरेस्ट फतह करने वाले राजकीय कीर्ति इंटर कालेज के छात्र सचिन कुमार को विद्यालय में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । इस मौके पर सीईओ अमित कोटियाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र पाल परमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ नगद धनराशी देकर सम्मानित किया। कहा कि आल इंडिया एनसीसी माउन्ट एवरेस्ट एक्सपिडीसन अभियान दल में सचिन महज 16 वर्ष के छात्र थे। जिन्होंने एवरेस्ट फतह कर पीएमश्री राकीर्तिइंका उत्तरकाशी की कीर्ति पताका को आगे बढ़ाया है।
मंगलवार को राजकीय कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की ओर से आल इंडिया एनसीसी माउन्ट एवरेस्ट एक्सपिडीसन में प्रतिभाग कर सर्वोच्च चोटी मॉउंट एवरेस्ट फतह करने वाले छात्र सचिन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं समारोह में मौजूद शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सचिन की बधाई दी और विद्यालय व जनपद के लिए गौरवान्वित होने की बात कही। इस दौरान छात्र सचिन ने एक्सपीडीसन के दौरान के अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की बात कही। वहीं प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह परमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनुशासन का छात्र छात्राओं जीवन में बहुत महत्व है l सभी को सचिन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए l
इस मौके पर अवसर पर सचिन की माता अनीता देवी, पिता कुंवरपाल के साथ शिक्षक शैलेन्द्र नौटियाल, महेन्द्र सिंह रावत, प्रभाकर सेमवाल, कैलाशमणि गौड़,ओमप्रकाश बडोनी, सुनीता नौटियाल, अकलानन्द भट्ट, मंजू नौटियाल, अजीता भंडारी, गिरीश असवाल, संजय राणा, जयराज पंवार, रचना चौहान, राजीव सेमवाल, नारायण श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी ने सहयोग किया l