यात्रा काल में सुचारू यातायात व सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता- एसपी

उत्तरकाशी, कानून-व्यवस्था और आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सोमवार को बड़कोट कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों,होटल एसोसिएशन व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से भी संवाद किया और यात्रा सीजन में सुचारु यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने थाना कोतवाली बड़कोट का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, मालखाने, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनसंवाद में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा ने सुझाव दिया कि यमुनोत्री यात्रा के दौरान यात्रियों को अनावश्यक रूप से जगह-जगह न रोका जाए और यात्रा को सुगम व व्यवस्थित बनाया जाए। जिस पर उन्होंने तीर्थयात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए प्रशासन और पुलिस के समन्वित प्रयासों पर बल दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, प्रदीप असवाल तथा ब्रह्मकुमारी की सदस्यों ने क्षेत्र में बढ़ते स्मैक जैसे नशे पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही फेरी के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर नियंत्रण की भी आवश्यकता बताई गई। जिस पर एसपी उपाध्याय ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने तथा यात्रा सीजन में सुचारु यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जनक सिंह पंवार, कोतवाली एसएचओ सुभाष चंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, अतोल रावत, धनवीर रावत, सोहन गैरोला, ललिता भंडारी, कमला जुड़ियाल, मीनाक्षी रौंटा, शैलेन्द्र चौहान, अजय रावत, अजयपाल राणा, संजय अग्रवाल, विपिन जयाड़ा, जयराज विष्ट, मनीष जयाड़ा, महावीर पंवार, सजीव राणा, केंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
———————-

गुमशुदाओं की तलाश हेतु लगातार जारी रहेगा “ऑपरेशन स्माईल” अभियान

एसपी उत्तरकाशी द्वारा आधुनिक तकनीक व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से गुमशुदाओं की तलाश तथा पुनर्वास कार्यों को गति देने के दिये गये निर्देश।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु चलाया जा रहे “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा अभियान को पुनः 18 फरवरी 2026 से 2 माह तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 23 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में ऑपरेशन स्माईल अभियान से जुडे विभिन्न विभागों CWC, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जिला बाल संरक्षण विभाग, अभियोजन, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट आदि के साथ एक कार्याशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न महत्तवपूर्ण पहलुओं तथा आपसी समन्वय पर चर्चा-परिचर्चा की गयी।

अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को सयुक्त प्रयासों से गुमशुदाओं की तलाश को गति देने, गुमशुदाओं के प्रकरण मे संवेदनशील तथा त्वरित कार्यवाही, आधुनिक तकनीक व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से तलाशी की योजना को सशक्त बनाने के निर्देश दिये गये।
वर्ष 2019 से बरामद हेतु शेष गुमशुदा बच्चे, महिला, पुरुषों की तलाशी कर उन्हे परिवारजनों तक सुरक्षित पहुँचाने तथा पुनर्वास के सम्बन्ध चर्चा की गयी।
जनपद, प्रदेश व अन्य राज्य के शेल्टर होम, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह, होटल, ढाबा, कारखाना, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल आदि में गुमशुदाओं की तलाश तथा प्रदेश व सीमावर्ती राज्यों के बरामद शवों से गुमशुदाओं का अनिवार्य रुप से मिलान के सम्बन्ध में जरुरी चर्चा-परिचर्चा की गयी।
अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल की एक टीम गठित की गयी है।
उक्त कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, सहायक अभियोजन अधिकारी श्रीमती शहराज अन्सारी, डिप्टी सीएमओं डॉ0 शैलेन्द्र बिजल्वाण, प्रभारी एण्टी ह्यूमन निरीक्षक श्री दीपक नौटियाल, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल श्रीमती गीता, श्री रघुवीर सिंह बिष्ट(महिला कल्याण), श्री मनोज कुमार(श्रम विभाग), श्री अनुप रतुडी(CHL), श्री राकेश लखेडा(समाज कल्याण), श्रीमती कल्पना ठाकुर(CWC), श्रीमती पमिता पैन्यूली(CWC), श्री अजय सिंह(जे.जे.बी.), श्रीमती यशोदा बिष्ट(DPO) आदि अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *