अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन से लें प्रेरणा: डीएम

श्रीदेव सुमन की जयंती पर छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में श्रीदेव सुमन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर हनुमान चौक स्थित की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन के जीवन से सभी के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को उनके संघर्षों और व्यक्तित्व से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।


शुक्रवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में श्रीदेव सुमन की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रातकाल छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली और श्रीदेव सुमन को याद किया। यहां हनुमान चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुमन के बलिदान का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं जिला कार्यालय परिसर में सुमन दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुमन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उजेली स्थित सुमन वन में सुमन दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। दूसरी ओर जिला मुख्यालय स्थित शिक्षण संस्थानो में स्वतंत्रता संग्राम और टिहरी जनक्रांति के नायक सुमन के योगदान और बलिदान से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए निबंध, चित्रकला, भाषण एवं नाटक प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया। जिसमें छात्र–छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, डुंडा देवानंद शर्मा, उप निदेशक गंगोत्री पार्क रजनीश नेगी, प्रताप सिंह पोखरियाल, नागेन्द्र थपलियाल, शैलेन्द्र नौटियाल, प्रताप बिष्ट, डॉ. कुसुम, कन्हैया लाल बेलवाल, रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *