वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में लाऐं तेजी – डीएम

उत्तरकाशी,जल जीवन मिशान के तहत वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर बैठक लेते डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को डीएम प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित जुड़े विभिन्न प्रकरणों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के सभी लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे अवगत कराए । जिससे उसके समाधान के लिए आवश्यक कारवाही की जा सके और जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *