उत्तरकाशी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस एवं उन्नत खेती से जुड़े सभी किसानों का फसल बीमा योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत बीमा करने के निर्देश सीएचओ को दिए। ताकि किसी भी क्षति की स्थिति में किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।
मंगलवार को डीएम प्रशांत आर्य ने किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा लेकर नाबार्ड व उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नाबार्ड आईआरडीएफ योजनान्तर्गत क्लस्टर आधारित छोटे पॉलीहाउस,सब्जी एवं फूलों की खेती योजना तथा फसल बीमा योजना को लेकर चर्चा की। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि चयनित क्लस्टरों में किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण शिक्षण, गुणवत्तायुक्त बीज, सिंचाई सुविधा एवं विपणन सहयोग के साथ-साथ फसल बीमा से भी जोड़ा जा रहा है।
बैठक में सीएचओ डॉ.रजनीश सिंह,डीडीएम नावार्ड पवित गुप्ता,एआर कॉपरेटिव प्रियंका घनसेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।