तटबंध निर्माण व नहरों की सफाई का कार्य समय से पहले करें पूरा – डीएम

तटबंध निर्माण व नहरों की सफाई का कार्य समय से पहले करें पूरा – डीएम
उत्तरकाशी,डीएम प्रशांत आर्य ने नदी तटवर्ती क्षेत्रों और कृषि भूमि को कटाव से बचाने के लिए रिवर चैनेलाइजेशन कार्यों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों और गदेरों के मलबे की सफाई कर उनके प्रवाह को सुव्यवस्थित करें। बाढ़ जैसी स्थिति में पानी आबादी वाले क्षेत्रों या खेतों में न घुसे।
बुधवार को डीएम प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिंचाई विभाग व अवस्थापना खंड की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चालू परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। किसानों और स्थानीय जनता को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानक के विपरीत सामग्री का उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने ईई को फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण करने और कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिन योजनाओं में तकनीकी बाधाएं या भूमि संबंधी विवाद हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आपसी समन्वय से सुलझाने को कहा ताकि विकास कार्य बाधित न हों। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत डीएम ने आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर में ईई सिंचाई खंड उत्तरकाशी सचिन सिंघल, ईई पुरोला पन्नी लाल, ईई अवस्थापना खंड मंजू डेनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *