सीमावर्ती गांव में चल रहे कार्यो को तय सीमा पर करें पूरा-डीएम

उत्तरकाशी। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा करते डीएम प्रशांत आर्य ने सीमावर्ती गाँवों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के कार्यो को तय समय पर करने की हिदायत अधिकारियों को दी है।

मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डीएम आर्य ने अब तक हुए कार्यों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने सीमावर्ती गांव में सड़क संपर्क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका सृजन से संबंधित परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिये। कहा कि वाइब्रेंट विलेज एक्शन प्लान के तहत सभी विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ किया जाए और संसाधनों का उचित उपयोग हो सके। सीमांत गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, जीवनशैली और संस्कृति के लिहाज से महत्पूर्ण है । वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम इन सीमावर्ती गावों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक मिशन है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ बीएस रावत, परियोजना निदेशक अजय सिंह,अधिशासी अभियन्ता मनोज गुसाईं और संबंधित विभागों अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *