झील से प्रभावित हुई संपंतियों का जुटायें आंकलन- डीएम

– जीएमवीएन टूरिस्ट रेस्ट हाउस, हाईस्कूल एवं अन्य सरकारी संपंति का भी जुटायें आंकड़ा
उत्तरकाशी, यमुनोत्री क्षेत्र में स्यनाचट्टी में गत दिवस बनी झील से हुए परिसंतियों के नुकसान का आंकलन करने के लिए डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। शनिवार को मौके पर मौजूद रहकर झील के जलस्तर से प्रभावित हुए भवनों का मुआयाना करते डीएम आर्य ने कहा कि जल भराव के कारण जीएमवीएन के टूरिस्ट रेस्ट हाउस और स्यानाचट्टी हाईस्कूल एवं अन्य सार्वजनिक सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसके लिए उन्होंने ब्यौरा जुटाने को कहा है।

बता दें कि कूपड़ा गदेरे में गुरूवार दोपहर को आये मलबा व पत्थर के कारण यमुना नदी का प्रभाव रूक गया था। जिससे स्याना चट्टी में करीब आधा किलोमीटर लम्बी ओर 300 मीटर गहरी झील बन गई थी। इससे यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाला स्यानाचट्टी पुल सहित स्याना चट्टी में बने होटल, पुलिस चौकी, हाईस्कूल, जीएमवीएन का गेस्ट हाऊस सहित लोगों के घरों में जलभराव हो गया था। जिसके बाद गत दिवस प्रशासन ने तकनीकि प्रयोग कर झील को रिलीज करने का प्रयास किया और शनिवार सुबह तक झील पूरी तरह रीलिज हो गई और जलस्तर भी घट गया। शानिवार को स्यानाचट्टी में मार्ग बहाल होन के काद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य व यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों का मुआयना किया। जहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों की दुकान,मकान,होटल आदि परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के देखते हुए उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को नुकसान का आंकलन तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित राजस्व, सिंचाई, पीडबल्यूडी, पीएमजीएसवाई,पर्यटन,आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


……………….
कुपड़ा पुल के निर्माण के लिए मांगा आंगणन
स्यानाचट्टी का मौका मुआयना कर डीएम प्रशांत आर्य ने शनिवार को अतिवृष्टि और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए कुपड़ा, कुंशाला पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को पुल के निर्माण हेतु तय समय में इस्टीमेट देने और कार्य शुरू करने के निर्देश दिये ।
……..
डीएम बोले –
स्यानाचट्टी में व्यवस्था बहाल की जा रही है। प्रशासन संकट की इस घड़ी में सभी प्रभावितों के साथ है । संपत्तियों को हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। स्वास्थ्य, राजस्व और आपूर्ति सहित सभी विभागों को राहत कार्य और जरूरी समान की उपलब्धता सुनिश्तित करने के निर्देश दिये गए हैं। – प्रशांत आर्य डीएम उत्तरकाशी।
फोटो- स्यानाचट्टी में शनिवार को झील से प्रभावित हुए होटलों एवं घरों का निरीक्षण करते डीएम प्रशांत आर्य व विधायक संजय डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *