हरेला पर्व पर श्याम स्मृति वन पहुंचे- डीएम प्रशांत आर्य

– श्याम स्मृति वन का अवलोकन कर मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य का दिया संदेश
उत्तरकाशी, राजेंद्र भट्ट
वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल के कार्यो को देखकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी प्रसन्न हो गए। प्रताप के कार्यो को देखकर डीएम बुधवार को प्रशांत आर्य श्याम स्मृति बने पहुंचे और जनपद के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने पोखरियाल द्वारा वरूणावत पर्वत के नीचे तैयार की गई श्याम स्मृति वाटिका का निरीक्षण किया और हरेला के पावन पर्व पर वाटिका में स्वयं अपने हाथों से पौधा रोपा।
बुधवार को श्याम स्मृति वाटिका का अवलोकन करते डीएम प्रशांत आर्य ने पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल के द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी को उनके वृक्षों और पर्यावरण के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने की बात कही। कहा कि
प्रताप पोखरियाल ने जिले के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए बहुत से प्रयास किए हैं तथा उन्होंने विशेष रूप से जल स्रोतों के प्रदूषण, वन कटाव और वृक्षारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से सचेत और प्रतिबद्ध है।

इस दौरान सीडीओ एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *