आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर डीएम ने दिए निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के समीप स्याना चट्टी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओजरी में बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण किया और पुल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता,पुल पर भार वहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और पुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पुल की नियमित रूप से जांच किए जाने के निर्देश दिये।
शनिवार को यमुनोत्री क्षेत्र के ओजरी व स्यानाचट्टी का निरीक्षण करते डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि बेली ब्रिज क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह ओजरी और आस-पास के गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों दोनों को आवागमन में सुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल को जल्द से जल्द जनता के लिए खोल दिया जाए ताकि क्षेत्र में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल सके। उन्होने स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर गांव के आवागम के लिए महत्वपूर्ण कुपड़ा ब्रिज के निर्माण किए जाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला पीएल बागड़ी,अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार, तहसीलदार रेनू सैनी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाई सहित विभिन्न अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे, जिनसे जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण संबंधित जानकारी ली।
3-शनिवार को यमुनोत्री में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम प्रशांत आर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *