– रोजगारपरक योजनाओं से आपदा प्रभावित किसी प्रकार न रहें वंचित : डीएम
उत्तरकाशी,आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली के ग्रामीणों की ओर से आजीविका के संवर्धन हेतु ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना’ के तहत वाहन मद में प्राप्त सभी आवेदनों को बिना देरी के स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक योजनाओं से आपदा प्रभावित किसी प्रकार वंचित नही होना चाहिए।
बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सभागार में दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना , वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के लिए गठिन चयन समिति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने होम स्टे योजना के अंतर्गत इको सेंसटिव जोन को ध्यान में रखने और पारंपरिक शैली में बनाए जाने वाले होमस्टे के प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीटीसी के अंतर्गत 04 ट्रेकिंग सेंटरों में शामिल 25 गांव में से जो आवेदन प्राप्त हुए उनके सभी दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार ऋण प्रदान करने की कार्यवाही करने को कहा। वहीं बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन मद में 08, गैर वाहन मद में 01, दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के अंतर्गत 10 और ट्रेकिंग ट्रेक्शन योजना में तहत प्राप्त कुल 45 आवेदनों की समीक्षा की गईं।
इस मौके पर सीडीओ जय भारत सिंह , डीटीडीओ केके जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।