लोक गायक को सुनने के लिए माघ मेले भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
उत्तरकाशी,जिले के पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला बाड़ाहाट कु थोलू की छठवीं सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट डा. प्रीतम भरतवाण के नाम रही। इस मौके पर जागर सम्राट ने छुम्मा छलाया, ध्याणी बल कैमरा का बीच फोटो की मशीन.., बिदुली और ढोल की थाप पर राज राजेश्वरी जागर की प्रस्तुति दी। लोक गायक को सुनने के लिए माघ मेला पंडाल में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ मौजूद रही।
रामलीला मैदान में आयोजित माघ मेले में सोमवार को सांस्कृतिक संध्या उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक जागर सम्राट डा. प्रीतम भरतवाण के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान व पालिकाध्क्ष भूपेन्द्र चौहान ने किया। इस मौके पर जागर सम्राट ने ‘मैं जादू मेरी बंसती गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं इसके पश्चात उन्होंने बिंदुली, छुम्मा छलाया, मोहना तेरी मुरूली बजी, सरूली मेरू जिया लगीगै.., पाण्डव जागर, ध्याणी बल कैमरा का बीच गढ़ स़ुम्याल.. सहित अन्य लोक गीतों की प्रस्तुति दी। पंडाल में बैठे दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
वहीं मंगलवार को माघ मेला मंच पर बाल विकास विभाग की ओर से गोष्ठी, केदार कुंड कला मंच, विकास खंड थल्यूड़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायक किशोर कुमार और हिमनाद बैंड सहित सुमन ग्रामर स्कूल जोशियाड़ा सहित लोक गायक सूर्य प्रकाश तथा कालिया नाग कला मंच डिडसारी, लोक गायक बाबर जौनसार सुरेन्द्र राणा ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी और दर्शकों का समा बांधे रखा।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, मनमोहन थलवाल, सभासद महावीर चौहान, देवराज बिष्ट सहित जिल पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, हीरा लाल, बीना चौहान, मंच संचालक मनवीर रावत, राघवेद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
– फोटो -6 – उत्तरकाशी में माघ मेला मंच पर सोमवार देर शाम सांस्कृतिक प्रस्तुति देते जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण।